रायबरेली : इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय निबंध, काव्यपाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी ने की।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता (विद्यालय वर्ग) में प्रथम स्थान दीपाली मिश्रा (राजकीय इंटर कॉलेज हलोर रायबरेली), द्वितीय स्थान विनय कुमार त्रिवेदी (जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरे पाण्डेय) तथा तृतीय स्थान आदित्य श्रीवास्तव (मार्ग बालिका इंटर कॉलेज ऊँचाहार) ने प्राप्त किया।
काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक सिंह (राजकीय इंटर कॉलेज हलोर रायबरेली), द्वितीय स्थान साक्षी पटेल (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय) एवं तृतीय स्थान यशी गुप्ता (जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरे पाण्डेय) को मिला। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव मिश्रा (डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊँचाहार), द्वितीय स्थान साक्षी पटेल तथा तृतीय स्थान हिमांशी श्रीवास्तव (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रियंका ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिखा मौर्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व, व्यक्तित्व एवं सुशासन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, शालिनी कनौजिया, डॉ. रिचा सिंह, डॉ. स्वर्णिमा जायसवाल, गायत्री मिश्रा रामकरन सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


























































