मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु 24 जुलाई से 18 अगस्त तक करें ऑन लाइन आवेदन

0
314


रायबरेली : मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण रायबरेली इरफानुल्लाह खान ने सर्व साधारण को एत‌द्वारा सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की

  1. मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना।
  2. निषादराज बोट सब्सिडी योजना।
  3. सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना।
  4. उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गत
    (i) मछली विक्रय हेतु मोपेड़ विद आइसबॉक्स परियोजना
    (i i) अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों/मछुआरों का प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम।
    उपरोक्त योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 24 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक खोला जा रहा है।
    उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को उक्त विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY