राजकीय औद्योगिक शिक्षुता अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

0
334


रायबरेली : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के नोडल नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शिक्षुता प्रशिक्षण (अप्रेंटिस एक्ट 1961) के अंतर्गत जनपद रायबरेली के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों- ऊंचाहार (ट्रेड मैकेनिक डीजल इंजन – 01 सीट), सलोन (कॉस्मेटोलॉजी एक सीट), बछरावां (ट्रेड बिल्डर एक सीट) एवं महिला (रायबरेली) में (ट्रेड फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी – 01 सीट, COPA – 01 सीट) में 12 माह के अप्रेंटिस प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र 30 अगस्त 2025 को राजकीय आईटीआई गोरा बाजार रायबरेली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला के माध्यम से आमंत्रित किए जाते हैं। संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं तकनीकी आदि प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बैंक पासबुक की प्रति, आधार, जाति, निवास, रंगीन फोटो एवं अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन प्रिंट आउट (अनिवार्य) को लेकर 30 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय आईटीआई गोरा बाजार रायबरेली में अप्रेंटिस मेले व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग कर अपने आवेदन पत्र संस्थान स्तर पर गठित चयन समिति के पास जमा करेंगे।

LEAVE A REPLY