रायबरेली : जनपद की ख्याति प्राप्त लब्ध समाजसेवी संस्था सेवारत स्वर्णकार संस्थान का वार्षिकोत्सव रामा कृष्णा इण्टर कालेज के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक सेवा के लिए दो दर्जन विशिष्टजनों एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् जे.पी. त्रिपाठी ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ हमें शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा समय-समय पर किये जा रहे जनोपयोगी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बधाई दी।
संस्थान के संरक्षक भौमेश कुमार ने कहा कि हमें नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं सेवारत बनाने के सतत् प्रयास करना है। श्री सोनी ने लोगों का आह्वान किया कि वे तन-मन-धन से समाज सेवा में आगे आएं। संस्थान के अध्यक्ष इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार जाति समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। समाज न केवल परम्परागत आभूषण निर्माण में अग्रणी रहा बल्कि आधुनिक समय में व्यापार, तकनीकी और नवाचार क्षेत्रों मंे भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। श्री स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार समाज को इतिहास में उच्च स्थान प्राप्त है, उन्होनें समाज के लोगों को सामाजिक कार्यो में आगे बढ़-चढ़कर आने की अपील की। संस्थान के महासचिव प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए क्योंकि समाज के विकास, बेहतर शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आवश्यक है, उन्होनें समाज के लोगों से राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 विजय रस्तोगी रस्तोगी एवं सफल संचालन गोविन्द सोनी तथा आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन डा0 सियाराम वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पारसनाथ, पुरुषोत्तम बाबू, केदारनाथ, सतीश चंद्र सोनी, संतोष सोनी, पूर्व अध्यक्ष शिवशरण शरण लाल, सूरज बर्फानी, त्रिलोकी नाथ, अरूण कुमार, राजकुमार सोनी, विशाल नाथ आदि उपस्थित रहे। महिला वर्ग मे श्रीमती मीरा रस्तोगी, ऊषा सोनी, सुकीर्ति वर्मा ने संयुक्त होली गीत, भजन आदि प्रस्तुत किए।




























































