ऊंचाहार के डॉक्टर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 6 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन

0
286


रायबरेली : जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में 06 अगस्त 2025 को रोजगार मेले का आयोजन डा० अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, ऊँचाहार, रायबरेली में किया जाना प्रस्तावित हैं, जिसमें निजी क्षेत्र की, पेरेग्रिन गार्डिंग प्रा०लि०, टाटा मोटर्स लि०, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक, स्किल सोर्स लर्निंग एण्ड टेक्नॉलॉजी प्रा०लि० (सुजुकी मोटर), इंस्टा ह्यूमन्स मैनेजमेंट प्रा०लि०, स्पन बिजनेस सर्विस प्रा०लि०, हनुमंत विजय प्रा०लि०, शिव शक्ति बायोटेक्नॉजी प्रा०लि०, द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा की योग्यता वाले बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने साथ मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण में किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY