ऊंचाहार के दिलमनपुर गांव के पास नाले के पुल पर डंफर ने मारा बाइक सवार को टक्कर, मौके पर ही दो महिलाओं की मौत

0
548


ऊंचाहार : आज ऊंचाहार के दिलामनपुर गांव के पास स्थित नाले के पुल पर बड़ा हादसा हो गया जिसमे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें दिलमनपुर गांव के पास नाले पर बने पुल से लगातार गंगा हाइवे के निर्माण कार्य हेतु मिट्टी की ढुलाई करने हेतु डंफर का संचालन हो रहा है। इसी संचालन हो रहे मिट्टी की ढुलाई करने वाले डंफर गाड़ी संख्या AP – 39 VA- 9420 से आज मोटरसाइकिल स्प्लेंडर गाड़ी संख्या UP – 33 BZ- 8086 के बीच भीषण भिडंत हो गई इस भिडंत में स्प्लेंडर पर बैठी महिला डंफर के टायर के बीच आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई दूसरी हादसे की शिकार हुई महिला की भी दर्दनाक मौत हो गई और मोटरसाइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है इस घायल युवक के उपचार के लिए जिला अस्पताल को भेज दिया गया है सूत्रों की माने तो हादसे के शिकार हुए युवक व महिलाएं जगतपुर के पास गूढ़ गांव के बताए जा रहें है यह हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर प्रशासन पहुंचकर हादसे का तहकीकात करते हुए डंफर गाड़ी संख्या AP – 39 VA – 9420 को अपने कब्जे में कर लिया है यह नाला का पुल सेमरी – पटेरवा मार्ग पर स्थित है इस मार्ग पर लोगों का आवागमन प्रतिदिन हजारों की संख्या में होता है। पुल के पास मार्ग में इस प्रकार के मोड़ है कि इधर उधर से आने वाले लोग एक दूसरे को देख भी नहीं सकते और इस जगह पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड भी नही लगाए गए है और न ही मार्ग के किनारे की झाड़ियों की सफाई हो पाई है। इन
ये हादसा डंफर चालक की लापरवाही का है नतीजा या फिर पीडीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सांकेतिक बोर्ड न लगाए जाने का नतीजा या फिर मुद्दे हुए मार्गों का झाड़ियों से ढका होना

LEAVE A REPLY