सामयिक परिवेश म.प्र. अध्याय पर होली विशेषांक और श्याम कुंवर के एल्बम का विमोचन, कवि गोष्ठी संपन्न

0
166

  संंजय कुमार- सामायिक परिवेश मध्य प्रदेश अध्याय पर 5 अप्रैल 2022 को रात 8 बजे से होली विशेषांक का विमोचन और सम्मान समारोह  सह आनलाइन काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन संपन्न हो गया।
          अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां शारदे का छायाचित्र प्रतिस्थापित किया गया, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत आ.शिखा गोस्वामी जी ने मां की वंदना गा कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इसके पश्चात आ.वर्षा तिवारी जी ने सुन्दर स्वागत गीत गाकर  मुख्य अतिथि आ. संतोष श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि आ.भरत सिंह रावत सह संस्थापक और सभा अध्यक्ष आ.श्याम कुंवर भारती जी का स्वागत किया।
     आ.वर्षा तिवारी जी, आ. स्वप्निल जैन जी और आ. रीमा महेंद्र जी ने स्वागत भाषण दिया।
        आ.स्नेहलता पाण्डेय स्नेह जी ने मंच का बेहतरीन संचालन किया ।
         सामयिक परिवेश पत्रिका की प्रधान सम्पादिका आ. ममता मेहरोत्रा ने अपने आशीर्वचन में सभी को आयोजन शुभकामनाएं दी। आ. श्याम कुंवर भारती ने भोजपुरी देवी गीत प्रस्तुत कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।  27 कवि कवयित्रियों का आ. प्रतिभा जैन ने सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया , साथ ही होली विशेषांक का विमोचन हुया ।सह संपादक आ. श्याम कुंवर भारती जी के गानों के एल्बम का विमोचन हुआ कार्यकर्म देर रात तक चला।
अंत में आ.कीर्ति तिवारी जी ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

LEAVE A REPLY