रायबरेली। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ एवं ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल

0
111

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर अमरनाथ यात्रियों की समस्याओं से संबंधित 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय को भी अवगत करवाया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉक्टर नीता साहू ने सभी मांगों को मानते हुए शीघ्र व्यवस्था देने के लिए स्वीकृति प्रदान की, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के पश्चात श्री अमरनाथ यात्रियों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र 11 अप्रैल से जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षका के द्वारा गठित मेडिकल टीम के द्वारा निर्गत किए जाएंगे। मंडल महामंत्री ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 से प्रारंभ होगी जो कि रक्षाबंधन के दिन छड़ी पूजन के पश्चात 11 अगस्त को समाप्त होगी। इसी कड़ी में श्री अमरनाथ यात्री महासंघ अध्यक्ष जगदीश चैनानी, महेंद्रअग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड द्वारा रामबन एवं आधार शिविर में श्री अमरनाथ यात्रियों को काफी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं बैंकों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में यात्री दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। ‌ इस अवसर पर गंगेश चौरसिया, महेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अवस्थी, जगदीश चेनानी, प्रकाश साहू पंकज मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, जयप्रकाश जीवनानी, मनोज तिवारी, हिमांशु बाजपाई , विशालेश्वर तिवारी, जगत नारायण गुप्ता ,सतीश त्रिवेदी (गुरुजी) रणवीर सिंह सिसोदिया , राहुल अवस्थी, यादव, राम सजीवन सविता,आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY