: मानसून ने स्पीड पकड़ ली है और अब मौसम विभाग ने भी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है।

0
6

आज यानी 12 अगस्त को मौसम विभाग ने यूपी-बिहार और देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे 15 राज्यों में भीषण बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। आज का मौसम 12 अगस्त 2026: देश में मानसून सुपर एक्टिव है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-यूपी, बिहार सहित देश के कई राज्यों में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। मानसून के इस तरह एक्टिव होने के कारण कई राज्यों में भारी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान में सबसे तेज बारिश होने की उम्मीद है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा के कुछ जिलों में भी मूसलाधार बारिश होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से भारी बारिश हो रही है। मॉनसून ट्रफ अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। ने यह भी कहा है कि 12 अगस्त के आस-पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक और क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने में मदद मिल सकती है। इस दौरान 70 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

LEAVE A REPLY